फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cong makes big gains in urban local body polls in karnataka

कर्नाटक: निकाय चुनावों में भाजपा को झटका

Mon, 11 Mar 2013 08:24 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Mon, 11 Mar 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
cong makes big gains in urban local body polls in karnataka

कर्नाटक राज्य में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनता दल सेक्युलर और सत्तारूढ़ भाजपा को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन


राज्य में सात नगर निगमों, 43 नगर पालिकाओं, 65 शहरी नगरपालिका परिषदों और 92 शहरी पंचायतों समेत कुल 207 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए सात मार्च को मतदान हुआ था।
विज्ञापन


करीब 5000 सीटों में से लगभग 4500 वार्डों के घोषित परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने 1800 से भी ज्यादा वार्डों में जीत हासिल की। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जद (एस) 870 वार्डों में जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। भाजपा 800 के आसपास वार्डों में जीत दर्ज करके तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पार्टी कर्नाटक जनता पक्ष ने भी बड़ी पार्टियों का खेल बिगाड़ने काम काम किया। उसने 250 से अधिक वार्डों और भाजपा के पूर्व मंत्री बी श्रीरामुलु की बीएसआर कांग्रेस ने 77 वार्डों में जीत दर्ज की। इनके अलावा 625 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।


कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह सभी राजनीतिक दलों के लिए खतरे की घंटी है। कुछ लोगों को इस बात का भ्रम था कि भाजपा का सफाया हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed