फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cong appeals NCP to strengthen alliance in Bihar

सेक्यूलर दलों को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस

Thu, 10 Sep 2015 07:46 AM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 07:46 AM IST
विज्ञापन
Cong appeals NCP to strengthen alliance in Bihar

बिहार चुनाव के ऐलान होने के बाद कांग्रेस पर सेक्युलर दलों को एकजुट रखने की जिम्मेदारी बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी के बिहार के महागठबंधन से हटने के बाद अब कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी से अपील की है कि वे सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ाई में महागठबंधन से अलग न हो।

विज्ञापन


साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी अब बिहार में अपने चुनाव दौरे बढ़ाने की मांग की जा रही है। मगर पार्टी उपाध्यक्ष फिलहाल ज्यादा दौरे करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


बिहार चुनावों के ऐलान के बाद अब राज्य की चुनावी जंग में कांग्रेस की सीमित भूमिका (पार्टी सिर्फ 40 सीटों पर लड़ रही है।) होने के बावजूद पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा से कांग्रेस को लगा झटका

Cong appeals NCP to strengthen alliance in Bihar

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार में नीतिश कुमार और लालू यादव के साथ मंच साझा कर सेक्यूलर दलों की अगुवा बनने की कोशिश की थी। मगर चुनाव के ऐलान से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के इस महागठबंधन के बाहर जाने से कांग्रेस को भी झटका लगा है।

कांग्रेस के सामने इन दलों को एकजुट करने की चुनौती खड़ी हो गई है। बुधवार को कांग्रेस ने एनसीपी को गठबंधन में बरकरार रखने की कोशिश की।

बिहार में कांग्रेस के प्रभारी सीपी जोशी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि एनसीपी मान जाएगी। हालांकि एनसीपी के लिए सीटें बढ़ाने का कोई आश्वासन कांग्रेस ने नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed