फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   conflict between guiding board members over Azad's suspension

आजाद ने मांगा जोशी से मिलने का समय

Thu, 24 Dec 2015 07:38 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
conflict between guiding board members over Azad's suspension

बीजेपी मार्गदर्शक मंडल के कुछ सदस्यों ने दिल्ली स्थित मुरली मनोहर जोशी के आवास पर बैठक की। बैठक में जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित तौर पर हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर सांसद कीर्ति आजाद को निलंबित किए जाने का विरोध किया गया। हालांकि, इससे सभी सदस्य सहमत नहीं थे।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के दिल्ली आवास पर हुई मार्गदर्शक मंडल की बैठक में कुछ सदस्यों ने आजाद का समर्थन करते हुए उनके निलंबन को गलत ठहराया। हालांकि, अन्य सदस्यों ने इस कार्रवाई को सही ठहराते हुए इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई बताया। इस बैठक में मार्गदर्शक मंडल के दो अन्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह ने हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन


इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी, यशवंत सिन्हा और शांता कुमार जैसे नेताओं ने हिस्सा लिया। ऐसा माना जा रहा है कि कीर्ति के निलंबन से पहले पार्टी की सामूहिक सामूहिक सहमति नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'नहीं ली गई सामूहिक सहमति'

conflict between guiding board members over Azad's suspension

गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सांसद कीर्ति आजाद को रविवार को हुए पत्रकार वार्ता का आयोजन करने से मना किया था लेकिन आजाद नहीं माने। इसके बाद पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता करार देते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।


गुजरात के अहमादाबाद में गुरुवार कीर्ति आजाद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डीडीसीए विवाद में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

इसके अलावा उन्होंने पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के नेताओं को भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए मार्गदर्शक मंडल के इन नेताओं ने जोशी के आवास पर बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed