फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   condolence on ashok singhal death

अशोक सिंघल के निधन पर शोक, मोदी ने किया ट्वीट

Tue, 17 Nov 2015 04:29 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
condolence on ashok singhal death

विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन


अशोक सिंघल के निधन पर पीएम मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की। मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मैं भाग्यशाली हूं कि हमेशा से अशोक सिंघल के आर्शीवाद और मार्गदर्शन्ा मिलता रहा।
विज्ञापन


'मैं उनके परिवार और उनके अनंत समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।' मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि अशोक सिंघल ने समाज और उसकी भलाई के लिए जो नेक कार्य किए आने वाली पीढ़ी के लिए उनके कार्य प्रेरणा का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिंघल का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति

condolence on ashok singhal death

विश्व हिन्दू परिषद के अशोक सिंघल के निधन पर भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने भी शोक संवेदना प्रकट की। वहीं आरएसएस नेता एमजी वैद्य ने कहा कि उनके निधन से देश का अपूर्णीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा अयोध्या के राम मंदिर निर्माण को लेकर सिंघल ने पहली पंक्ति में खड़े होकर अहम भूमिका निभाई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौ‌हान ने भी अशोक सिंघल के निधन को देश की अपूर्णीय क्षति बताया है।

ट्वीट में चौहान ने कहा कि सिंघल ने धर्म-संस्कृति के प्रचार-प्रसार, दलितों के उत्थान के प्रति जो योगदान दिया उसे हमेशा याद किया जाएगा। चौहान ने ट्वीट कर अशोक सिंघल के निधन पर संवेदना व्यक्त की और श्रद्घाजंलि दी।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed