{"_id":"90c546a2-da48-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"condolence-message-of-amitabh-on-uttarakhand-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की त्रासदी पर अमिताभ ने जताया शोक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उत्तराखंड की त्रासदी पर अमिताभ ने जताया शोक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई त्रासदी पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक पेज पर शोक जताया है। उन्होंने कुदरत के इस कहर से हुई तबाही पर दुख प्रकट करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट डाला है।
विज्ञापन
अपने पोस्ट में अमिताभ ने लिखा है, 'आपके संकट की घड़ियां दूर हों और एक बार फिर आप सही तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर सकें। हमारी प्रार्थना आपके साथ है।'
अमिताभ ने फेसबुक पर एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें वह बाढ़ से आई तबाही पर शोक संदेश दे रहे हैं। दो मिनट और ग्यारह सैकेंड के इस वीडियो में अमिताभ बाढ़ प्रभावितों के लिए दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार
विज्ञापन
उनके इस पोस्ट पर अन्य लोगों ने भी उत्तराखंड में आई बाढ़ पर दुख जाहिर किया है। किसी ने प्रभावितों की मदद करने की अपील की है तो किसी ने अपने परिजनों के उत्तराखंड फंसे होने के जिक्र किया है।