फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   companies-rejecting-job-applicants-due-to-social-media-posts

आपके सोशल मीडिया अकाउंट से तय हो रही आपकी नौकरी

Mon, 15 Sep 2014 01:34 PM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
companies-rejecting-job-applicants-due-to-social-media-posts

अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपके लिए यह जानकारी थोड़ी चौंकाने वाल हो सकती है। क्योंकि एक सर्वे के मुताबिक लगभग 68 प्रतिशत कंपनियां किसी व्यक्ति को नौकरी देने से पहले उसकी जानकारी लेने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही हैं। और खास बात यह है कि यदि सोशल मीडिया पर आवेदक की किसी तरह की कोई आपत्तिजनक पोस्ट मिलती है तो उसे नौकरी मिलने की संभावन कम हो जाती है।

विज्ञापन


करियर बिल्डर इंडिया के सर्वे के अनुसार फिलहाल 59 प्रतिशत कंपनियां अपने कैंडिडेट पर रिसर्च करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके अलावा 33 प्रतिशत सोशल मीडिया को इसी तरह इस्तेमाल करने की प्लानिंग में हैं।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि सर्वे के मुताबिक 68 प्रतिशत कंपनियां जिन्होंने अपने कैंडिडेट की जानकारी के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखी, उन्हें ऐसी कई चीजें मिली जिसकी वजह से उन्होंने लोगों को नौकरी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे झूठ

companies-rejecting-job-applicants-due-to-social-media-posts

करियर बिल्डर इंडिया के इस सर्वे में देश की लगभग 1200 से भी ज्यादा कंपनियां शामिल थीं जिसमें ये सारे तथ्य सामने आए।

इसके अलावा इस सर्वे में यह बात भी सामने आई कि कंपनियां नौकरियों के लिए गूगल सर्च इंजन की भी सहायता ले रहे हैँ।

इस सर्वे में यह देखने में आया कि कंपिनियों ने कई वजहों से लोगों को नौकरी पर न रखने का फैसला लिया। उसकी कई बड़ी वजहें हैं जिनमें से एक है झूठ। जी हां, कई कंपनियों ने देखा कि अगर किसी कैंडिडेट ने सोशल मीडिया पर अपनी पढ़ाई या अपनी जानकारी को लेकर कोई झूठी जानकारी दी है तो कंपनियों ने उन्हें नौकरी मिलने वालों की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट के हिसाब से कंपनियां इस बात पर भी नजर रख रही हैं कि कोई आवेदक कैसी भाषा लिखता है। या उसकी भाषा कितनी कमजोर है।

इसके अलावा आपत्तिजनक तस्वीरों या पहले किसी कंपनी की कोई जानकारी लीक करने जैसी पोस्ट के आधार पर भी लोगों को नौकरी नहीं दी गई।

शराब और ड्रग्स का जिकर सोशल मीडिया पर

companies-rejecting-job-applicants-due-to-social-media-posts

इसके अलावा कुछ लोगों ने अपनी शराब या ड्रग्स लेने जैसी आदतों का जिकर सोशल मीडिया पर किया हुआ था। इस तरह की जानकारी मिलने पर भी कंपनियों ने कई लोगों को नौकरी देने से हाथ खींच लिए। इसके अलावा पिछली कंपनी में किसी तरह के झगड़े या अनुचित व्यवहार की जानकारी पर भी लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

नौकरी तलाशने वालों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वे इंटरनेट पर क्या लिख रहे हैं और क्या पोस्ट कर रहे हैं क्योंकि इस बात की बहुत ज्यादा संभावनाएं है कि अच्छे काम के बावजूद छोटी-मोटी गलतियों की वजह से एक अच्छा मौका हाथ से निकल जाए।

इसके अलावा कई कंपनियों का कहना है कि यदि उन्हें सोशल मीडिया पर कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है जिसकी जानकारियां, भाषा और व्यवहार ठीक लगे तो कंपनी उसे नौकरी देने में रुचि रखती है। इसलिए सोशल मीडिया इस वक्त एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जिससे आप बहुत कुछ कमा भी सकते हैं और एक झटके में सब गंवा भी सकते हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed