फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Communist Party of India (Marxist) in west bengal elections

बंगाल में माकपा सिद्धांत या अस्तित्व के सवाल पर उलझी

Sun, 14 Feb 2016 05:38 AM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 05:38 AM IST
विज्ञापन
Communist Party of India (Marxist) in west bengal elections

अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही माकपा पश्चिम बंगाल में सिद्धांत या अस्तित्व के सवाल पर बुरी तरह उलझ गई है। मामला राज्य विधानसभा में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर है।

विज्ञापन


पार्टी की बंगाल इकाई अस्तित्व का सवाल उठाते हुए जहां कांग्रेस से गठबंधन से लिए उतावली है, वहीं केरल इकाई सिद्धांत का हवाला देकर कांग्रेस से दूर रहने की वकालत कर रही है।
विज्ञापन


माकपा और कांग्रेस की राज्य इकाई की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में साथ आने को लेकर छटपटाहट बढ़ रही है।

रिपोर्ट के बाद केंद्रीय समिति करेगी फैसला

Communist Party of India (Marxist) in west bengal elections

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की साथ आने की सार्वजनिक सलाह के बाद कांग्रेस की राज्य इकाई के कई नेताओं ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष गठबंधन की पैरवी की। दोनों दलों का मानना है कि चुनाव पूर्व गठजोड़ कर वे टीएमसी को टक्कर दे सकते हैं।

माकपा की राज्य इकाई ने तो गठबंधन के पक्ष में जाते हुए केंद्रीय समिति को रिपोर्ट भी भेज दी है। हालांकि इस मामले पर पार्टी में एक राय नहीं है।

बताते हैं कि पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी बंगाल इकाई के साथ हैं, जबकि पूर्व महासचिव प्रकाश करात केरल इकाई के पक्ष में खड़े हैं। बहरहाल अब इस बारे में अंतिम फैसला पश्चिम बंगाल इकाई की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय समिति करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed