फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Communal violence in hyderabad, 3 people died

हैदराबाद में सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत

Thu, 15 May 2014 09:17 AM IST
Updated Thu, 15 May 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
Communal violence in hyderabad, 3 people died

पुराने हैदराबाद के किशनबाग इलाके में बुधवार को कथित तौर पर एक धार्मिक झंडा जलाए जाने के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 10 पुलिसकर्मियों सहित 17 लोग घायल हो गए। इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक खुले मैदान में एक समुदाय के लोगों को एक धार्मिक झंडा जलाते हुए देख बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ युवक पास की कालोनियों में घुस गए और घरों और गाड़ियों पर पथराव करने लगे।

विज्ञापन

बवाल में तीन लोगों की मौत

Communal violence in hyderabad, 3 people died

कुछ इलाकों से आगजनी की भी सूचना मिली। पुलिस ने शुरू में उपद्रवियों पर काबू पा लिया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा होकर एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इन्हें रोकने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी।

भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी। गोली लगने से घायल तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारियों के बताया कि दोनों पक्षों के करीब एक हजार लोग हिंसा में शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। प्रभावित इलाके में आरएएफ की तीन और आंध्र प्रदेश स्पेशल पुलिस की दो कंपनियों सहित भारी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed