{"_id":"a7501800-22b7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"committee-formed-to-investigate-faizabad-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद उपद्रव की जांच के लिए कमेटी गठित ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फैजाबाद उपद्रव की जांच के लिए कमेटी गठित
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 30 Oct 2012 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने पिछले हफ्ते फैजाबाद में हुई हिंसा की जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी गठित की है। दशहरे के मौके पर फैजाबाद में धार्मिक स्थानों और एक मीडिया हाउस पर हमला किया गया था। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की शिकायत पर जांच करने के लिए काउंसिल के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) मार्कंडेय काटजू ने फैजाबाद के समाचार पत्र जन मोर्चा के संपादक शीतला सिंह को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
काटजू ने एक बयान में कहा, ‘सीतलवाड़ ने पत्र में जो आरोप लगाए हैं, अगर वह सही हैं, तो यह काफी गंभीर आपराधिक मामला है। इससे हमारे संविधान और समाज के धर्म निरपेक्ष ढांचे को भारी हानि पहुंच सकती है। इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करने के अलावा दोषियों को कड़ी सजा भी मिलनी चाहिए।’ कुछ लोगों ने फैजाबाद में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने के अलावा पहले फ्लोर पर स्थित हिंदी-उर्दू अखबार ‘आप की ताकत’ के कार्यालय को भी नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन