फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Commenting on the religious uproar in school.

धार्मिक टिप्पणी पर स्कूल में हंगामा, शिक्षक हिरासत में

Wed, 23 Dec 2015 06:43 AM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 06:43 AM IST
विज्ञापन
Commenting on the religious uproar in school.

रामपुर के स्वार स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के धार्मिक टिप्पणी करने पर हंगामा हो गया। अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर अध्यापक का घेराव कर लिया और जमकर खरीखोटी सुनाई। सूचना पर एसडीएम पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने पूछताछ के लिए शिक्षक को हिरासत में लिया है। वहीं, शिक्षक का स्थानांतरण किसी अन्य स्कूल में करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

 
क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को अभिभावक और ग्रामीण पहुंच गए और उन्होंने एक अध्यापक पर बच्चों के साथ धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक का स्थानांतरण करने की संस्तुति

Commenting on the religious uproar in school.

ग्रामीणों ने अध्यापक का घेराव कर लिया। सूचना पर एसडीएम अभय गुप्ता, कोतवाल हरीश चंद्र जोशी, खंड शिक्षाधिकारी सद्दीक अहमद मौके पर पहुंच गए। बच्चों ने अध्यापक पर आरोप लगाया।

एसडीएम ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस अध्यापक को कोतवाली ले आई। वहीं, अध्यापक का कहना है कि उन्होंने बच्चों से ऐसी कोई बात नहीं कही, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। बच्चों के आरोप निराधार हैं।

कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है। एसडीएम अभय गुप्ता ने बताया कि अध्यापक का स्थानांतरण किसी अन्य विद्यालय में करने की संस्तुति बेसिक शिक्षाधिकारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed