{"_id":"11c699e6-1e4b-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"comedian-jaspal-bhatti-dies-in-road-accident-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की सड़क हादसे में मौत ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की सड़क हादसे में मौत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Oct 2012 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की गुरूवार तड़के पंजाब के शाहकोट इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई। 57 वर्षीय भट्टी फिल्म 'पावर कट' के प्रमोशन के लिए भ्ाटिंडा से जालंधर जा रहे थे, तभी उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, जसपाल भट्टी का पार्थिव शरीर जालंधर के एक अस्पताल में रखा गया है। वहीं, दुर्घटना में उनके बेटे जसराज, फिल्म अभिनेत्री सुरील गौतम और मीडिया एडवाइजर को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी उनके बेटे जसराज चला रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जसपाल भट्टी टीवी और सिनेमा के जाने-माने हास्य अभिनेता थे। वह दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'उल्टा-पुल्टा' और 'फ्लॉप शो' से लोकप्रिय हुए थे। इससे पूर्व वह चण्डीगढ़ में ट्रिब्यून अख़बार में कार्टूनिस्ट के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने समय-समय पर महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर अपनी शैली में विरोध किया।
विज्ञापन