फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cold weather rain and snowfall.

मौसम का यू-टर्न, बारिश और बर्फबारी, बढ़ी ठंड

Mon, 02 Mar 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Mar 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
cold weather rain and snowfall.

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के एक बड़े हिस्से में शनिवार रात व रविवार सुबह से बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी हुई तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हुई।

विज्ञापन


बर्फबारी और बारिश के कारण दिन के तापमान में 5-15 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे 19 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश व राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में बारिश हुई। इसके अलावा देश के निचले हिस्सों में भी दिनभर बारिश हुई। रिकॉर्ड के अनुसार, बांदा, कानपुर, हरदोई, हिसार, लखनऊ, मेरठ में 20-40 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कैसा रहेगा मौसम?

cold weather rain and snowfall.

बारिश और बर्फबारी के कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में दिन का तापमान सामान्य से 8-15 डिग्री तक नीचे रहा। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्से में तापमान 5-8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान उत्तर प्रदेश में 4-5 डिग्री, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में 2-3 डिग्री सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार हुई बारिश के कारण दिन के तापमान में इतनी ज्यादा गिरावट आई। सोमवार को भी अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है लेकिन अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि सोमवार व मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व यूपी में सोमवार को कुछ जगह भारी तो बाकी जगह हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 5 मार्च को फिर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के असर की संभावना जताई गई है। इसका असर मैदानी इलाकों तक पहुंचने की बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed