{"_id":"39cea1af53da75a4c1e05c30a9bb446c","slug":"coal-block-govt-get-2-lakh-crore-on-auction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल ब्लाकः नीलामी से 2 लाख करोड़ मिलने का अनुमान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोल ब्लाकः नीलामी से 2 लाख करोड़ मिलने का अनुमान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार को कोयला ब्लॉक की अब तक की नीलामी से दो लाख करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। कोयला ब्लॉक के दूसरे चरण की नीलामी में अब तक 12 ब्लॉक की नीलामी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
कोयला सचिव अनिल स्वरूप के मुताबिक कोयला ब्लॉक की अब तक की नीलामी में 2 लाख करोड़ से अधिक का राजस्व शामिल हो गया है। इनमें नीलामी राशि, रॉयल्टी राशि व अपफ्रंट भुगतान शामिल हैं।
विज्ञापन
दूसरे चरण में 15 कोयला ब्लॉक की नीलामी की जानी है जो उत्पादन के लिए तैयार हैं। पहले चरण की नीलामी से सरकार को 1.09 लाख करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई। पहले चरण में उन ब्लॉकों की नीलामी की गई जिनमें उत्पादन कार्य जारी था।
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने 204 कोयला ब्लॉक के आवंटन को रद्द कर दिया था। सोमवार को उत्कल सी कोयला ब्लॉक की नीलामी का काम पूरा हुआ जो मोनेट इस्पात के पक्ष में गया। मोनेट इस्पात ने इस ब्लॉक के लिए 770 रुपये प्रतिटन की बोली लगाई थी।
उत्कल ब्लॉक में 12.38 करोड़ टन का कोयला भंडार सुरक्षित है। वहीं लोहारी ब्लॉक के लिए 1,690 रुपये प्रतिटन की बोली लगाई गई। अब तक जिन ब्लॉक की नीलामी काम पूरा हुआ है उनमें से अधिकतर पूर्वी राज्यों में स्थित है। ब्लाक हासिल करने वालों में अदाणी, जेएसडब्ल्यू, हिंडाल्को व जिंदल जैसी कंपनियां शामिल हैं।