फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   co molested in up.

मेरठ: महिला सीओ से छेड़छाड़, पुलिस में हड़कंप

Fri, 21 Nov 2014 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 21 Nov 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
co molested in up.

मेरठ में डीएम ऑफिस के बाहर महिला सीओ से छेड़छाड़ की सनसनीखेज वारदात होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी ने लाठी फटकार कर कर्मचारियों को खदेड़ा। महिला सीओ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। सीसीएसयू के कर्मचारी डिप्टी रजिस्ट्रार पर कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में डिप्टी रजिस्ट्रार प्रभाष द्विवेदी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में कई दिनों से विवाद चल रहा है।

महिला सीओ का आरोप

co molested in up.

मंगलवार को डिप्टी रजिस्ट्रार के ऑफिस में कर्मचारियों ने हंगामा किया था। इस मामले में उनकी तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद के अलावा 50 से अधिक कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन कर्मचारियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल इसकी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था।

कर्मचारी डीएम ऑफिस की तरफ चले तो एक महिला सीओ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। महिला सीओ ने आरोप लगाया कि कर्मचारी सुनील पांडे निवासी जागृति विहार ने उनसे छेड़छाड़ कर दी।

महिला सीओ के शोर मचाने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी सिटी, एडीएम सिटी, पांच सीओ और शहर के तमाम थानेदार पुलिस फोर्स के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। कर्मचारियों ने आरोप निराधार बताकर हंगामा किया। एसपी सिटी ने लाठी फटकार कर कर्मचारियों को खदेड़ा। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी सुनील पांडे को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ की तहरीर पर रिपोर्ट:
सिविल लाइन इंस्पेक्टर इकबाल अहमद कलीम के मुताबिक, महिला सीओ से कर्मचारी ने छेड़छाड़ के बाद अभद्रता की है। सरकारी काम में बाधा भी डाली। महिला सीओ ने सुनील पांडे को छेड़छाड़ में नामजद और अज्ञात 200-250 कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी काम में बांधा डालने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed