फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CNN reporter perform surgery in nepal

नेपाल भूकंप: पत्रकार ने की बच्ची की ब्रेन सर्जरी

Fri, 01 May 2015 09:21 AM IST
Updated Fri, 01 May 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
CNN reporter perform surgery in nepal

नेपाल में शनिवार को आए भूकंप के बाद वहां पर रिपोर्टिंग के लिए गए सीएनएन के पत्रकार संजय गुप्ता ने एक बच्ची के सिर का ऑपरेशन कर के दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है।

विज्ञापन


दरअसल, संजय पेशे से एक न्यूरोसर्जन हैं। जब वह नेपाल में कवरेज करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पर अस्पतालों में भारी भीड़ है और डॉक्टरों की कमी है।
विज्ञापन


इसी बीच उन्हें एक 15 साल की बच्ची भी दिखी, जिसका नाम संध्या चालिसे है। नेपाल में आए 7.8 की तीव्रता के भूकंप में इस बच्ची के घर की दीवार उस पर गिर पड़ी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस वजह से बच्ची के दिमाग में खून जमा हो गया था और उसका ऑपरेशन करना बहुत जरूरी हो गया था। ऐसे में वहां के डॉक्टरों ने संजय गुप्ता से बच्ची का इलाज करने का आग्रह किया।

सभी फोटो- साभार: डेलीमेल

sanjay

नहीं मिले आधुनिक औजार

CNN reporter perform surgery in nepal

संजय ने इसके बाद बच्ची का इलाज करने का निर्णय लिया। संजय ने बताया कि वहां पर इलाज के लिए औजारों की भी काफी कमी थी, जिसकी वह से उन्हें आधुनिक औजार और टेक्नोलॉजी नहीं मिल सकी।

15 साल की उस बच्ची की सर्जरी करने के कुछ ही देर बाद एक 8 साल की बच्ची को भी अस्पताल में लाया गया। यह बच्ची पर दीवार गिर गई थी, जिससे वह घायल हो गई थी। इस 8 साल की बच्ची का भी इलाज किया गया।

नेपाल में आए इस भूकंप में अब तक करीब 4,300 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं नेपाल के अधिकारियों के अनुसार 6,000 से भी अधिक लोग घायल हैं।

संजय ने बताया कि उन्होंने दुनिया भर में ऐसी बहुत सी स्थितियां देखी हैं, लेकिन उन्होंने नेपाल के भूकंप जैसी भायनक आपदा अब तक नहीं देखी थी।

पहले भी कर चुके हैं ऐसे काम

CNN reporter perform surgery in nepal

सीएनएन के चीफ मेडिकल कॉरेस्पोंडेंट के साथ ही संजय गुप्ता अटलांटा के इमोरी हेल्थकेयर में न्यूरोसर्जन हैं। संजय गुप्ता 45 साल के हैं, जिनके तीन बच्चे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब संजय ने रिपोर्टिंग जॉब के दौरान कोई ऑपरेशन किया हो। 2003 में इराक में रिपोर्टिंग के दौरान भी संजय ने अमेरिकी जवानों और इराकी नागरिकों की सर्जरी की थी।

2010 में हैती में आए भूकंप के बाद संजय गुप्ता ने कुछ अन्य डॉक्टरों के साथ मिलकर एक 12 साल की बच्ची के सिर की सर्जरी कर के पत्थर का एक टुकड़ा निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed