फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cms in maharashtra, haryana, assam may lose job

कांग्रेस के तीन मुख्यमंत्रियों की होगी छुट्टी!

Fri, 20 Jun 2014 02:36 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
cms in maharashtra, haryana, assam may lose job

लोकसभा चुनाव में करारी हार के लगभग एक महीने बाद अब कांग्रेस में बदलाव की प्रक्रिया पर काम शुरू हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र, हरियाणा और असम में मुख्यमंत्रियों की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन


साथ ही अगले कुछ दिनों में चुनावों राज्यों समेत आठ से दस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को बदला जा सकता है। वहीं सबसे ज्यादा संकट महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के भविष्य को लेकर है।
विज्ञापन


गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी मुलाकात की।

चव्हाण के खिलाफ है एनसीपी

cms in maharashtra, haryana, assam may lose job

दरअसल महाराष्ट्र में प्रमुख सहयोगी दल एनसीसी चव्हाण के खिलाफ है। सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्रियों के भविष्य को लेकर बैठक की।

जबकि हरियाणा में मुख्यमंत्री विरोधी खेमे ने भी हुड्डा को बदलने के लिए अपना दबाव फिर बढ़ा दिया है।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान अब आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने कील कांटे दुरूस्त करने में जुट गया है।

फिर स‌‌क्रिय हुईं सोनिया गांधी

cms in maharashtra, haryana, assam may lose job

महाराष्ट्र, हरियाणा, असम में नेतृत्व परिवर्तन के मसले पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रही है।

गुरुवार को सोनिया ने वरिष्ठ नेता एके एंटनी और अहमद पटेल के साथ राज्यों में बदलाव को लेकर गहन विचार मंथन किया।

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक हाईकमान अभी सभी पहलुओं की समीक्षा कर रहा है। पार्टी हाईकमान ने सभी विकल्पों को खुला रखा है।

विज्ञापन

हरियाणा, असम में भी बदलाव

cms in maharashtra, haryana, assam may lose job

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के खिलाफ बागियों की आवाज बुलंद होने लगी है।

नारायण राणे समेत कई मंत्रियों ने चव्हाण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनको बदलने का दबाव कांग्रेस हाईकमान पर बनाना शुरू किया है।

एनसीपी कांग्रेस पर दबाव बनाने में जुट गया है। इसलिए पार्टी में मंथन का दौर जारी है। वहीं हरियाणा और असम में भी नेतृत्व परिवर्तन की मांग से कांग्रेस का सिरदर्द बढ़ गया है।

प्रदेश अध्यक्षों को भी बदला जाएगा

cms in maharashtra, haryana, assam may lose job

कांग्रेस के एक महासचिव ने कहा कि हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन करना इतना आसान नहीं है। हुड्डा के समर्थक विधायकों की संख्या ज्यादा होने के चलते पार्टी हाईकमान के सामने वहां नेतृत्व परिवर्तन की बड़ी चुनौती है।

वहीं पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को भी बदलकर असंतोष की आवाज को शांत करने में सोच रही है।

चुनावी राज्यों समेत लगभग आठ से दस राज्यों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को बदला जा सकता है। महाराष्ट्र में नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अशोक चव्हाण का नाम भी चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed