फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cmd suspend in 50 lakh rupee bribe case

50 लाख की घूस मामले में, CMD सस्पेंड

Mon, 04 Aug 2014 09:11 PM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
cmd suspend in 50 lakh rupee bribe case

सीबीआई की ओर से दो दिन पहले 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार सिंडिकेट बैंक के सीएमडी एस.के. जैन को अब निलंबित कर दिया गया है। जैन कुछ कंपनियों की कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने के एवज में रिश्वत ले रहे थे और उन्हें सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


वित्तीय सेवा विभाग के सचिव जी.एस. संधू ने कहा है वित्त मंत्रालय को जैन की गिरफ्तारी के बारे में सीबीआई की प्राथमिक रिपोर्ट मिल चुकी है और इस आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


संधू ने कहा कि जैन को निलंबित कर दिया गया है और अंतरिम व्यवस्था के तहत दो कार्यकारी निदेशकों को बैंक का प्रभार दे दिया गया है। बैंक के कामकाज का जिम्मा अब एम. अंजनेय प्रसाद और टी.के. श्रीवास्तव देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने तक सीएमडी की बात सुनती रही सीबीआई

cmd suspend in 50 lakh rupee bribe case

एस.के. जैन को पिछले साल जुलाई में सिंडिकेट बैंक का सीएमडी बनाया गया था। पांच साल के लिए इस पद पर बहाल होने वाले जैन किसी सार्वजनिक बैंक के सीएमडी बनने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारी थे।

सात अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार जैन को रविवार को चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया था। सीबीआई जैन की बातचीत छह महीने तक सुनती रही थी। अब वह इस बातचीत के आधार पर अन्य कोणों से रिश्वतखोरी के इस मामले की जांच करेगी।

जैन को शनिवार को भूषण स्टील से कथित तौर पर कर्ज के विस्तार के लिए रिश्वत मांगने से जुड़ी बातचीत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। जैन इसके लिए 50 लाख रुपये मांग रहे थे। भूषण स्टील बैंक से लिए गए करोड़ों रुपये के कर्ज चुकाने में डिफॉल्ट कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed