फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CM Naidu seek students to contribute for Amravati scheme

अमरावती के लिए नायडू ने छात्रों से किया फंड जुटाने का किया आह्वन

Wed, 06 Jan 2016 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Jan 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
CM Naidu seek students to contribute for Amravati scheme

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपनी महत्वाकांक्षी अमरावती परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जुट गए हैं। आंध्रा सरकार ने इस परियोजना से सबको जोड़ने के प्रयास के चलते प्रदेश में हर जिले के शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह हर स्कूल के शिक्षकों और छात्रों से 10-10 रुपए जमा करें।

विज्ञापन


प्रदेश में 64000 स्कूल और कॉलेज मौजूद हैं। इस प्रकार इस योजना में करीब 70 लाख छात्र और तीन लाख अध्यापक शामिल हो सकेंगे। जमा की गयी राशि को सीएम चंद्रबाबू नायडू के 'माई कैपिटल,माई अमरावती,माई ब्रिक' कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के पास अमरावती शहर बसाने के लिए धन का अभाव है और वह यह धन एक ईंट 10 रुपए में बेचकर इकट्ठा कर रही है। इससे पूर्व आंध्रा सरकार ईंटों को ऑनलाइन बेंचकर रिकार्ड बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों की मांग बंद हो बच्चों से वसूली

CM Naidu seek students to contribute for Amravati scheme

कमिश्नर ऑफ स्कूल्स ने एक सर्कुलर जारी करके सभी आदेश जारी किया है कि छात्रों और अध्यापकों से चंदे का धन इकट‍्ठा किया जाए और इसे 10 जनवरी तक एकाउंट में जमा कर दिया जाए। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को इस कार्यक्रम पर नजर रखने और कार्यक्रम क्रियांवित करने के लिए कहा गया है।

साथ ही डे बोर्डिंग स्कूलों में और होस्टल में रह रहे छात्रों को मिलने वाले कॉस्मेटिक चार्जेज में से 10 रुपए काटे जाएंगे ताकि इस फंड में इजाफा हो सके।

इस फंड कलेक्‍शन का विरोध भी शुरू हो गया है कई संगठनों ने इस मुहिम के जरिए सरकार की फंड इकट‍्ठा करने के तरीके को जबरदस्ती वाला बताये हुए इसकी तुलना ऑरंगजेब के फरमान टोल टैक्स वाले फरमान से कर डाली। उनकी मांग है कि ये कार्यक्रम शिक्षा का अधिकार कानून के विरुद्द है और इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed