फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cm Mamta banarjee had supported of Sushma in dispute of Lalit Modi

सुषमा के खिलाफ बोलने पर ममता ने अपने ही नेता को फटकारा

Tue, 23 Jun 2015 09:37 AM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
cm Mamta banarjee had supported of Sushma in dispute of Lalit Modi

ललित मोदी की सहायता करने के आरोपों से घिरी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ मिल गया है।

विज्ञापन


विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार सुषमा के इस्तीफे की मांग कर रहा है लेकिन ममता ने चुप्पी साध रखी है। उल्टे इस मुद्दे पर विदेश मंत्री के इस्तीफे की मांग का समर्थन करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता सौगत राय को ममता की फटकार सुननी पड़ी है।
विज्ञापन


सौगत ने एक स्थानीय टीवी चैनल पर आयोजित बहस में हिस्सा लेते हुए ललित मोदी विवाद में सुषमा के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए उनके रवैये को अनुचित करार दिया था। बाद में पार्टी के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने एक बयान जारी कर साफ कर दिया कि वह राय का निजी विचार है, पार्टी का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नेताओं को दी सुषमा के खिलाफ बयान न देने की हिदायत

cm Mamta banarjee had supported of Sushma in dispute of Lalit Modi

तृणमूल कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि ममता और सुषमा की दोस्ती दो दशकों से भी ज्यादा पुरानी है। इसलिए ममता नहीं चाहतीं कि पार्टी का कोई नेता ललित मोदी विवाद में सुषमा के खिलाफ कोई बयान दे।

ममता के इस रुख से पार्टी के नेताओं को अवगत करा दिया गया है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि ममता इस मामले में सावधानी से कदम बढ़ा रही हैं।

वह नहीं चाहतीं कि पार्टी के किसी नेता की टिप्पणी से भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी नई दोस्ती खतरे में पड़े। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में दीदी कोई नया विवाद नहीं चाहतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed