फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PK Taxfree in UP - Akhilesh Yadav made PK movie tax free in Uttar Pradesh

अखिलेश ने यूपी में 'पीके' को किया टैक्स फ्री

Thu, 01 Jan 2015 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Jan 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
PK Taxfree in UP - Akhilesh Yadav made PK movie tax free in Uttar Pradesh

आमिर खान की फिल्म पीके को लेकर जहां पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं इस फिल्म को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ी सियासी चाल चली है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म पीके प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि पीके फिल्म में कथित विवादित दृश्यों को लेकर देश के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद और मेरठ में तमाम हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। बुधवार को भी दिल्ली के गगन सिनेमा के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ता पीके के विरोध में प्रदर्शन करते दिखाई दिए। इस दौरान प्रदर्शनकारी अभिनेता आमिर खान के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फिल्म को टैक्स फ्री करने के साथ ही सीएम अखिलेश यादव ने फिल्म पीके की तारीफ भी की है।

पीके पर क्या कहा अखिलेश ने?

PK Taxfree in UP - Akhilesh Yadav made PK movie tax free in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने पीके की तारीफ में जो बातें कहीं है वे हिंदूवादी संगठनों को शायद ही रास आएं। हालांकि इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी भी पीके की ता‌रीफ कर चुके हैं।

क्या कहा अखिलेश यादव ने खुद पढ़िए



वहीं अ‌‌खिलेश यादव के इस फैसले पर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उमर अहमद इलियासी ने यूपी सरकार के इस फैसले को गलत बताया है।

पीके को टैक्स फ्री करने पर क्या बोले इलियासी?

PK Taxfree in UP - Akhilesh Yadav made PK movie tax free in Uttar Pradesh

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ इमाम्स के चेयरमैन उमर अहमद इलियासी ने अखिलेश सरकार के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत करने वाली चीजें बर्दास्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार को पीके के टैक्स फ्री करने के फैसले पर फिर से सोचना चाहिए।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म पीके के विवाद पर कहा कि फिल्म सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र लेकर चल रही है और कानूनी रूप से चलने वाले किसी काम पर भी वह हस्तानक्षेप नहीं करेंगे।

जबकि स्वामी अग्निवेश ने अखिलेश सरकार के फैसले को सही बताते हुए कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अखिलेश सरकार जैसे ही निर्णय लेना चाहिए और मनोरंजन को टैक्स फ्री करना चाहिए।

इसके अलावा के देश फिल्म के विरोध को देखते हुए कुछ सिनेमा मालिकों ने फिल्म के विवादित भाग को काटकर दिखा रहे हैं। आगे पढ़िए कहां पर हटे फिल्स के विवादित दृश्य।

'पीके' के विवादित दृश्य हटाए गए

PK Taxfree in UP - Akhilesh Yadav made PK movie tax free in Uttar Pradesh

पंजाब‌ के होसियारपुर में श्री भगवान परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सोमवार को दी चेतावनी के अनुसार मंगलवार को शिराज मल्टीप्लेक्स जाकर पीके फिल्म बंद करवाने की मांग की। उनकी मांग पर शिराज मल्टीप्लेक्स के प्रबंधकों ने ‘पीके’ बंद कर दी। बाद में कुछ गणमान्य के हस्तक्षेप के बाद फिल्म से कुछ सीन काटकर दोबारा चलाया गया।

आशुतोष शर्मा ने आरोप लगाया कि सेंसर बोर्ड अपनी मनमर्जी लोगों पर थोप रहा है। थियेटर प्रबंधकों की ओर से सीन काटे जाने पर सेंसर बोर्ड को सबक मिला है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांग की कि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष को बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड की शिकायत ह्यमन राइट कमीशन और प्रधानमंत्री को भी भेजी जाएगी। इस दौरान फिल्म के पोस्टरों पर कालिख भी पोती गई।

उन्होंने कहा कि जब भी सेंसर बोर्ड ऐसी फिल्मों को लाएगा इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह देश के किसी भी कोने में हो। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगली बार बल पूर्वक थियेटर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन, सेंसर बोर्ड और थियेटर मालिक की होगी। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed