फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   closest full moon on june 23

चंदा मामा दूर के रविवार को होंगे सबसे पास

Sat, 22 Jun 2013 11:39 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
closest full moon on june 23

चंदा मामा भला किसे पसंद नहीं? उसे सबसे करीब से देखने का मौका भी भला कौन छोड़ना चाहेगा? 23 जून यानी रविवार को चांद, अपने दीवानों को सबसे नजदीक से दीदार करने का मौका देने जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को 'सुपरमून' होगा जब पूरा चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है और इसका आकार सबसे बड़ा दिखता है।

इस अद्भुत खगोलीय घटना में चंद्रमा पूर्णिमा के चंद्रमा के मुकाबले आकार में 15 प्रतिशत तक बड़ा नजर आता है। साथ ही 30 प्रतिशत ज्यादा चमकीला भी होता है।

इसे देखने के लिए लखनऊवासियों में भी जबरदस्त उत्साह है और खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

इस मौके के लिए एक ओर लखनऊ के एमैच्यौर एस्ट्रोनॉट जहां समूह बनाकर ये घटना देखने की योजना बना रहे हैं तो दूसरी ओर इंदिरागांधी प्लेनेटोरियम ने भी नागरिकों के लिए इस मौके पर यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्लेनेटोरियम प्रभारी अनिल यादव के अनुसार संस्थान अपने टेलीस्कोप के जरिये लोगों को सुपर मून को करीब से देखने का अवसर मुहैया कराएगा।

इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं और जल्द ही जगहों को चिह्नित किया जाएगा, जहां से इस घटना को दिखाया जा सकता है। वहीं, प्लेनेटोरियम के एजुकेटर सुमित सिंह ने बताया कि सुपर मून पिछली दफा 6 मई 2012 को हुआ था और अगला 10 अगस्त 2014 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर मून और कुछ रोचक तथ्य
- सुपर मून टर्म 19 मार्च 2011 को चंद्रमा के पृथ्वी के बहुत करीब आने पर चलन में आया।
- इस वर्ष सुपर मून करीब 1 घंटे कायम रहेगा।
- चंद्रमा और पृथ्वी की दूसरी 3,57,000 किमी से 4,06,000 किमी।
- सुपर मून के दिन पृथ्वी और चंद्रमा की दूरी 10 से 500 किमी तक कम हो जाती है।
- औसतन हर 413 दिन बाद चंद्रमा पृथ्वी के इतना करीब आता है।
- 6 दिसंबर 2052 में चंद्रमा 3,56,421 किमी की दूरी पर होगा जो इस सदी में सबसे करीब होगा।
- यह 1 जनवरी 2257 में टूटेगा जब चंद्रमा 3,56,371 किमी की दूरी पर होगा।
- चंद्रमा हर वर्ष पृथ्वी से 1.5 इंच दूर जा रहा है, हमारे दिन हर सौ वर्ष में सेकंड के 500वें हिस्से जितने बड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed