फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   clean politics most vital for democracy says advani

'लोकतंत्र के लिए जरूरी है साफ-सुथरी राजनीति'

Sun, 11 Nov 2012 08:24 PM IST
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी Updated Sun, 11 Nov 2012 08:24 PM IST
विज्ञापन
clean politics most vital for democracy says advani

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को यहां साफ सुथरी राजनीति को लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी करार दिया है। आडवाणी के अनुसार यह एक ऐसी कसौटी है जिससे लोग नेताओं का मूल्यांकन करते हैं और उनकी पार्टी इस अहम सिद्धांत पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थक सांस्कृतिक एवं बौद्धिक मंच ‘भारतीय विचार केंद्रम’ की 30वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा, जब आप सत्ता से बाहर हों तो आपको साफ-सुथरी राजनीति प्रदान करने के काबिल होना चाहिए। साथ ही जब आप सत्ता पर काबिज हों तो आपको बेहतर प्रशासन देना चाहिए। जनता इसी से सार्वजनिक जीवन में मौजूद लोगों का मूल्यांकन करती है।
विज्ञापन


हालिया घोटालों और आरोपों का बिना किसी का नाम लिए हवाला देते हुए आडवाणी ने कहा कि इन चीजों को खत्म करने के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता डिगने वाली नहीं है। राजनीति में अपनी लंबी पारी की कई महत्वपूर्ण घटनाएं याद कर भावुक हुए आडवाणी ने कहा कि कुछ कमियों के बावजूद भारत ने देश की आजादी के वक्त रही पश्चिमी देशों की इस धारणा को निर्मूल साबित कर दिया है कि देश में लोकतंत्र कायम नहीं रह पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आडवाणी ने कहा कि न केवल भारत एक सफल लोकतांत्रिक देश साबित हुआ है बल्कि निकट भविष्य में यह चीन के साथ दुनिया का एक प्रभुत्वशाली देश बनने जा रहा है। कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष तौर पर हमला करते हुए आडवाणी ने कहा कि कुछ पार्टियों में परिवारवाद की परंपरा जारी है। वाम दलों पर प्रहार करते हुए आडवाणी ने कहा कि ऐसी पार्टियां देश में छुआछूत की राजनीति करती हैं।


देश की राजनीतिक पार्टियों में बरकरार ‘छुआछूत’ को समाप्त करने का उचित समय अब आ गया है। आडवाणी ने अप्रत्यक्ष रूप से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि वाम दलों के लंबे शासन का अंत करने में व्यक्तिगत समर्पण और प्रतिबद्धता ने अहम भूमिका निभाई।

कुछ कमियों के बावजूद भारत ने देश की आजादी के वक्त रही पश्चिमी देशों की इस धारणा को निर्मूल साबित कर दिया है कि देश में लोकतंत्र कायम नहीं रह पाएगा।
- लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed