फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   clashes in chhapra during durga puja celebration.

मूर्ति विसर्जन रोकने पर लोगों का बवाल

Mon, 06 Oct 2014 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Oct 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
clashes in chhapra during durga puja celebration.

बिहार के छपरा में मूर्ति विसर्जन रोकने पर जमकर बवाल हुआ। जानकारी के अनुसार सोमवार को सै़कडों लोग डीजे साथ मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे तो क्षेत्रीय प्रशासन ने रोक दिया और उनका डीजे वगैरह जब्त कर लिया।

विज्ञापन


प्रशासन की इस कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने शहर के थाना चौक पर दुर्गा मूर्ति रखकर जमकर बवाल किया। लोगों ने इस दौरान पुलिस पर पथराव किया और आस-पास के कई वाहनों में आग लगा दी।
विज्ञापन


हालात बेकाबू होते देख स्थानीय प्रशासन ने मौके पर अर्धसैनिक बलों की छह कंपनियां तैनात कर दीं जिससे इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इससे पहले लोगों को काबू करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसलिए हुआ बवाल

clashes in chhapra during durga puja celebration.

जानकारी के अनुसार जिस इलाके से लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे वह अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाका है। बकरीद का त्योहार होने पर स्‍थानीय प्रशासन सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े, इस वजह से मूर्ति विसर्जन से रोक दिया जिससे लोग आक्रोशित हो गए।

प्रशासन की इस कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने शहर के थाना चौक पर दुर्गा मूर्ति रखकर जमकर बवाल ‌किया।

ईटीवी बिहार के अनुसार मामला राजनीतिक तूल न पकड़े इसके लिए स्‍थानीय प्रशासन ने अब आईटीबीपी की भारी सुरक्षा में मूर्ति विसर्जन कराने की अनुमति दे दी है।

साथ ही मौके पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। एडीसी मुख्यालय ने स्‍थानीय प्रशासन से घटना की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed