फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   clash between two groups after Molestation in Aligarh.

यूपी: छेड़खानी पर दो समुदाय भिड़े, ढाई घंटे चला बवाल

Fri, 13 Nov 2015 04:40 AM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 04:40 AM IST
विज्ञापन
clash between two groups after Molestation in Aligarh.

गोवर्धन पूजा के दौरान अलीगढ़ के देहलीगेट थाने के कैलाश गली के मुहाने और उससे सटे सराय मियां में वृहस्पतिवार शाम दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


इस दौरान उनके बीच जमकर पथराव हुआ और बोतलें और गोलियां चलीं। एक परचून की दुकान को भी आग के हवाले कर दिया गया। जबकि कबाड़ की दुकान में खड़ी एक दर्जन से अधिक बाइकें भी जला दी गईं। तकरीबन ढाई घंटे तक इलाके में उत्पात मचता रहा। उसके बाद ही पुलिस इस संकरे इलाके तक पहुंच पाई।
विज्ञापन


घटना को लेकर शहर में दहशत का माहौल रहा। देर रात तक अफवाहों का बाजार गर्म रहा। गोली बारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पत्थर लगने से तकरीबन आधा दर्जन लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैलाश गली मोहल्ले में एक मकान के चबूतरे पर रोजाना कुछ युवक बैठते हैं। मना करने के बाद भी यह सिलसिला बंद नहीं हुआ है। वृहस्पतिवार को गोवर्धन पूजा के दौरान वहां अन्नकूट का प्रसाद वितरण और बच्चों द्वारा आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था।

सरायमियां कैलाश गली में ढाई घंटे हुआ हंगामा

clash between two groups after Molestation in Aligarh.

आरोप है कि इस बीच रोजाना चबूतरे पर बैठने वाले युवक वहां आ गए और उन्होंने आतिशबाजी की आड़ में युवतियों और महिलाओं फर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। इसका विरोध करने पर वे गालीगलौज पर उतर आए।

इसके बाद माहौल बिगड़ गया और एक पक्ष की ओर से पथराव शुरू हो गया। बोतलें भी फेंकी गई। फायरिंग किए जाने की भी सूचना है। दूसरे पक्ष का कहना है कि बचाव में उन्होंने भी भीड़ पर पथराव किया। इस बीच पुलिस को खबर दे दी गई।

प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि सूचना मिलने पर जब पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी जे रविंद्र गौड़ और एडीएम सिटी अवधेश तिवारी मौके पर पहुंचे  तो तनावपूर्ण स्थिति और पुलिस कर्मियों की कम संख्या को देखते हुए उन्होंने संकरे इलाके मे प्रवेश करना उचित नहीं समझा। वे कैलाश गली के बाहर ही रुक गए।

बवाल जब अधिक बढ़ गया तो एसएसपी ने शहर का पूरा फोर्स वहां बुलवा लिया। बताते हैं कि एक पक्ष की ओर से उनके सामने ही फायरिंग  की गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस कप्तान का कुछ देर तक घेराव किया। फोर्स के पहुंचने के बाद ही सरायमियां की ओर पुलिस वाले बढ़े।

पुलिस के साथ आरएएफ, पीएसी, दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी मौके पर बुला ली गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नेताओं की मदद से दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर तारिक मंसूर का कहना है कि अस्पताल में आए घायलों का उचित ईलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed