फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   CIC to hear issue of MHA silence on Shinde Bhandara gaffe

शिंदे को भारी पड़ेगी ये पुरानी गलती!

Wed, 22 Jan 2014 08:22 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jan 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
CIC to hear issue of MHA silence on Shinde Bhandara gaffe

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा महाराष्ट्र के भंडारा में हुई रेप की घटना में पीड़िताओं के नाम सार्वजनिक करने के मामले की कथित जांच के मुद्दे पर केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


आयोग इस मुद्दे पर मंत्रालय द्वारा साधी गई चुप्पी पर सवाल कर सकता है।

पारदर्शिता पैनल ने गृह मंत्रालय के केंद्रीय सार्वजनिक सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) प्रवीण कुमारी सिंह को नोटिस भेजकर 23 जनवरी को पेश होने को कहा गया है।

प्रवीण कुमारी सिंह ने जांच के परिणाम जानने वाली दायर आरटीआई के जवाब नहीं दिए हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बाद खुद शिंदे ने ही मामले की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


1 मार्च, 2013 को महाराष्ट्र के भंडाला में तीन नाबालिगों के साथ कथित तौर पर रेप करने के बाद हत्या करने के मामले में जारी बयान में शिंदे ने उनके नाम सार्वजनिक कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलती की तरफ ध्यान दिलाने के बाद इन तीनों नामों को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया था।

जब शिंदे से इस बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि गृह सचिव को मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

पिछले साल 21 अगस्त को आरटीआई आवेदक ने जानना चाहा था कि मंत्रालय ने इस मामले की जांच की या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed