फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chitrnajan swaroop injured

विवादित डांस देखने वाले मंत्री लहूलुहान

Sat, 08 Feb 2014 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 08 Feb 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
chitrnajan swaroop injured

यूपी के राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप शुक्रवार सुबह घर में पूजा-पाठ करते समय फिसल गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें निकट के अस्पताल में ले गए, जहां उनके सिर में कई टांके लगाने पड़े।

विज्ञापन


नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप शुक्रवार सुबह करीब दस बजे घर में स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। मंदिर के बाहर रखे पायदान में अचानक उनका पैर उलझ गया। इससे वे फर्श पर गिर गए और चोट लगने से सिर से खून निकलने लगा। परिजन तत्काल उन्हें निकट स्थित डॉ. सिद्धार्थ गोयल के हॉस्पिटल ले गए। वहां उनके सिर में कई टांके लगाकर ड्रेसिंग की गई।
विज्ञापन


इसके करीब आधे घंटे बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

डांस देखने के मामले में मंत्री जी विवादों में

chitrnajan swaroop injured

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व सपा नेता के शादी समारोह में राज्यमंत्री की मौजूदगी में डांसर पर नोट उड़ाने का मामला चर्चाओं में है। पार्टी हाईकमान भी इस संबंध में राज्यमंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों से जवाब तलब कर चुका है।

मंगलवार रात हाईवे के एक रिसोर्ट्स में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गौरव जैन की शादी में बार डांसर बुलाई गई थी। डांस पार्टी में राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप की मौजूदगी में ही सपा नेताओं ने नर्तकी के साथ जमकर ठुमके लगाए।

बुधवार को पार्टी की क्लिपिंग चली तो सपा नेताओं के होश उड़ गए। पार्टी हाईकमान द्वारा जवाब तलब करने और प्रकरण में हुई फजीहत के बाद सपा नेता बौखला गए।

बेशर्म नाच के बाद सपाइयों ने की गुंडई

chitrnajan swaroop injured

बौखलाए एक दर्जन से अधिक सपाई मुजफ्फरनगर के लोहिया बाजार में उस फोटो स्टूडियो पर पहुंचे, जिसने शादी की कवरेज की थी।

सपाइयों पर आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर से न सिर्फ मारपीट की, बल्कि कार्यक्रम की फुटेज मीडिया को लीक करने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया गया।

उसे कहीं काम नहीं करने देने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह फोटोग्राफर को सपाइयों के चंगुल से निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed