फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chinese people in POK terrorists Camp

पाक आतंकी कैंपों में दिखे चीनी, सरकार हुई सावधान

Thu, 11 Jun 2015 11:51 AM IST
संजय मिश्र / नई दिल्ली।
संजय मिश्र / नई दिल्ली। Updated Thu, 11 Jun 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
Chinese people in POK terrorists Camp

मणिपुर समेत पूर्वोत्तर में आतंकियों-उग्रवादियों को चीनी समर्थन के संकेतों के बीच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी कैंपों में चीनी लोगों की मौजूदगी ने सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। खुफिया एजेंसियों ने पीओके में पाकिस्तान संचालित दर्जन भर आतंकी कैंपों में चीनी लोगों की आवाजाही और मौजूदगी को ट्रैक किया है।

विज्ञापन


पीओके में पाक संचालित आतंकी कैंपों में चीनी नागरिकों की मौजूदगी पहली बार खुफिया एजेंसियों की रडार में आयी है। सरकार के उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों खुफिया एजेंसियों ने जो रिपोर्ट दी है उसमें कहा गया है कि पीओके में पाक सेना की रहनुमाई में संचालित आतंकी कैंपों में चीनी नागरिकों की आवाजाही को निरंतर देखा गया है।
विज्ञापन

सरकार की बढ़ी चिंता

Chinese people in POK terrorists Camp

निसंदेह चीनी नागरिकों के आतंकी कैंपों में देखे जाने की खुफिया जानकारी के बाद चौकन्नी हुई सरकार ने उच्चस्तर पर इसकी रणनीतिक समीक्षा की। खुफिया एजेंसियों के अनुसार पीओके में भारतीय सीमा के निकटस्थ इलाकों में पाक संचालित कम से कम 12 से 15 आतंकी कैंप अभी भी पूरी तरह काम कर रहे हैं।

इन कैंपों में पाक सेना आतंकियों को प्रशिक्षण देने के बाद घुसपैठ करा जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए भेजती है। सरकार के इस उच्च जिम्मेवार सूत्र ने बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर में चीनियों की मौजूदगी कोई अचरजकारी नहीं है। लेकिन आतंकी कैंपों में चीनी नागरिकों को देखे जाने की रिपोर्ट पहली बार आ रही हैं और सरकार की चिंता इसी वजह से है।

चीनी सेना पीएलए के दस्तों को भी देखा गया

Chinese people in POK terrorists Camp

पाकिस्तान के साथ अपनी गाढी दोस्ती और भारत को कूटनीतिक-रणनीतिक रुप से परेशान करने के लिए चीन पहले से ही पीओके में सड़क समेत बड़ी विकास परियोजनाओं का निर्माण कर रहा है। पीओके में चीन के विकास कार्यों के नाम पर कुछ समय पहले चीनी सेना पीएलए के दस्तों को भी देखा गया था और इसको लेकर भारत ने चीन से आपत्ति भी जताई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो अपनी चीन यात्रा के दौरान पीओके में चीन की रणनीतिक मौजूदगी पर भारत के विरोध को चीनी राष्ट्रपति के समक्ष खुले तौर पर जाहिर किया था। समझा जाता है कि आतंकी गतिविधियों को संरक्षण और समर्थन देने से बाज नहीं आने की उसकी इन्हीं हरकतों को देखते हुए ही प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की यात्रा के दौरान पाकिस्तान को लताड़ा था।

पीएम ने ढाका में बीते रविवार को पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा था कि आए दिन आतंकी और शैतानी गतिविधियों के जरिए भारत को परेशान करता है। मोदी के इस कठोर प्रहार से पाकिस्तान फिलहाल तिलमिलाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed