फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chinese intrude in indian border

भारतीय सीमा में घुसी चीनी सेना, खदेड़ा

Sun, 29 Jun 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 29 Jun 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
chinese intrude in indian border

जम्मू कश्मीर के लेह जिले में भारत-चीन सीमा पर एकबार फिर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा उल्लंघन करने की सूचना मिली है। हालांकि जिला प्रशासन ऐसी किसी घटना से इंकार कर रहा है, जबकि सेना ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि इस बार चीन ने एलएसी (लाइन आफ एकचुअल कंट्रोल) से नहीं, बल्कि दोनों देशों की सीमा को बांटती पेंगोंग झील से प्रवेश किया है। इसका पता चलते ही भारतीय सैनिकों ने उनका पीछा कर उनको वापस जाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारत में सत्ता परिवर्तन के बाद चीन की ओर से घुसपैठ की यह पहली घटना है।

साढ़े पांच किलोमीटर अंदर तक घुसे चीनी

chinese intrude in indian border

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार 24 जून की सुबह करीब सवा आठ बजे चार मोटर बोट पर सवार चीन के सैनिक भारतीय सीमा में लगभग साढ़े पांच किलोमीटर अंदर तक आ गए। यह झील दोनों देशों की सीमा को बांटती है। इसका आधा भाग चीन के कब्जे वाले तिब्बत में है, जबकि शेष इलाका भारतीय सीमा में है।

चौकस भारतीय सैनिकों को जैसे ही नापाक हरकत का पता चला उनका एक दल मोटरबोट से झील में उतरा और चीनी सैनिकों को वापस उन्हीं के इलाके में खदेड़ दिया। वहां स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में बताई गई है। 1962 की लड़ाई में इस झील को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। चीनी सैनिक लेह जिले में दोनों देशों की वास्तविक नियंत्रण रेखा का अकसर उल्लंघन करता आया है।

इस बीच लेह प्रशासन ने ऐसी किसी घटना से साफ इंकार किया है। वहां के जिला विकास आयुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया कि सेना द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी के अनुसार किसी भी स्थान पर सीमा का उल्लंघन नहीं हुआ है। उन्होंने ऐसी खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed