{"_id":"d334e0fe-af6b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"chinese-incursion-localised-problem-says-manmohan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन की नजर में चीनी घुसपैठ लोकल मामला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मनमोहन की नजर में चीनी घुसपैठ लोकल मामला
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सीमा में 19 किमी भीतर घुसकर चौकी बनाने की चीन की हिमाकत को देश के मुखिया मनमोहन सिंह स्थानीय स्तर का मसला मानते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का मानना है कि सरकार को इस मामले को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है और यह एक स्थान तक सीमित समस्या है।
प्रधानमंत्री का यह बयान तब आया है जब देश के रक्षा सचिव खुद कबूल कर रहे हैं कि चीन भारत की सीमा में 19 किलोमीटर तक अंदर आ घुसा है।
मगर सरकार इसे लद्दाख क्षेत्र की स्थानीय स्तर की समस्या मानकर इसके समाधान की बात कर रही है। माना जा रहा है कि इस बयान को लेकर विपक्ष प्रधानमंत्री पर निशाना साध सकता है।
शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि चीन की हाल में घुसपैठ से बनी स्थिति को भारत तूल देना नहीं चाहता।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के पास घुसपैठ से निपटने की योजना है। इस पर काम हो रहा है।
हमें यकीन है कि समस्या को सुलझाया जा सकता है। दरअसल, प्रधानमंत्री से पूछा गया था कि चीन की घुसपैठ से पैदा हुई समस्या के समाधान को लेकर सरकार की क्या योजना है।
विज्ञापन
लेकिन प्रधानमंत्री ने समस्या को स्थानीय स्तर का बताकर विपक्ष को सरकार की विदेश नीति पर एक बार फिर सवाल उठाने का मौका दे दिया है।
भाजपा और सपा ने चीन की घुसपैठ को लेकर सरकार की कमजोर विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने चीन को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए सरकार को कमजोर करार दिया है।
चीन घुसपैठ को देश की संप्रभुता पर प्रहार माना जा रहा है। सोमवार को भी संसद में समूचा विपक्ष यह मुद्दा उठाने की तैयारी में है। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह बयान सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है।
क्या है मामला
15 अप्रैल को लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी में चीनी सेना ने घुसपैठ कर चौकी बना ली थी। खुद रक्षा सचिव ने संसदीय समिति को बताया है कि चीन ने सीमा के 19 किमी अंदर घुसपैठ कर अपनी यह चौकी बनाई है।