{"_id":"d6e1a272-3af5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"china-is-still-continuing-imperialist-policy-said-general-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अभी भी साम्राज्यवादी नीति जारी रखे है चीन'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'अभी भी साम्राज्यवादी नीति जारी रखे है चीन'
एजेंसी/भोपाल
Updated Fri, 30 Nov 2012 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का कहना है कि चीन की सेना प्रतिदिन ताकतवर हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि चीन अभी भी अपनी पहले की साम्राज्यवादी नीति का पालन कर रहा है। उन्होंने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना को आधुनिक बनाए जाने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
‘चीन का साम्राज्यवाद और इसका हमारी आंतरिक सुरक्षा पर असर तथा हमारी भूमिका’ पर आयोजित परिचर्चा में हिस्सा लेते हुए सिंह ने कहा कि चीन अपने पड़ोसी देशों में भी अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। चीन की सेना दिन प्रतिदिन ताकतवर हो रही है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना को आधुनिक बनाए जाने की आवश्यकता है। हालांकि पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में स्थिति स्थिर है। केंद्र सरकार को वहां के लोगों की समस्याओं का हल निकालना चाहिए। सिंह ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन