चीन ने फिर की हिमाकत, भारतीय सीमा पर तैनात किए रडार और ड्रोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सीमा पर चीन की सीनाजोरी बढ़ती ही जा रही है। उसने भारतीय सीमा से सटे अपने इलाकों में उन्नत रडार और ड्रोन तैनात किए हैं, जो सीमा पर होने वाली हर पल की गतिविधियों की निगरानी करेंगे।
चीन की मंशा इससे तिब्बत, शिनजियां और यून्नन प्रांत में सीमा से होने वाली घुसपैठ और नशीली दवाओं की तस्करी रोकी जा सकेगी।
चेंगदू में दक्षिण पश्चिमी भौतिकी व तकनीकी संस्थान में माओ वेइचेन के मुताबिक, चीन ने अपनी ज्यादातर सीमाओं पर निगरानी के लिए उन्नत रडारों और मानव रहित ड्रोनों की तैनाती कर दी है।
नशीली दवाओं की तस्करी के बहाने लगाए रडार
चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली ने माओ के हवाले से कहा कि शिनयिजांग, तिब्बत, यून्नान और बहुत से क्षेत्रों में हमारी सीमा रक्षा इकाइयों ने यह निगरानी प्रणाली अपनाई है, जिससे गैर कानूनी तौर पर सीमा पार करने और नशीली दवाओं की रोकथाम हो सकेगी।
यह संस्था चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप कॉरपोरेशन का सहायक संस्थान है, जो चीन की सबसे बड़ा हथियार बनाने वाली कंपनी है।
अब देखना होगा इसके जवाब में भारत क्या कदम उठाता है।