फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   China blocks India's move in UN seeking action against Pakistan on Lakhvi

लखवी के मामले में चीन ने दिया पाकिस्तान का साथ

Tue, 23 Jun 2015 02:28 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
China blocks India's move in UN seeking action against Pakistan on Lakhvi

चीन ने सयुंक्त राष्ट्र संघ में आतंकी लखवी की रिहाई के मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देकर भारत को तगड़ा झटका दे दिया है। भारत ने इस रिहाई के खिलाफ यूएन में शिकायत की थी।

विज्ञापन


26/11 मुंबई आतंकी हमले में आरोपी और लश्कर-ए-तोएबा के कमाडंर जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान ने रिहा कर दिया था। इसके खिलाफ भारत ने सयुंक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान की शिकायत की थी। पर चीन ने इस आधार पर भारत का साथ देने से मना कर दिया कि भारत की तरफ से दी गई जानकारी अधूरी है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अशोक मुखर्जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सेक्शन कमेटी के प्रमुख जिम मैकले को पत्र लिखकर कहा था कि आतंकी जकीउर रहमान लखवी की रिहाई यूएन प्रस्ताव 1267 का उल्लघंन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज सईद का करीबी

China blocks India's move in UN seeking action against Pakistan on Lakhvi

इस सेक्‍शन कमेटी में 5 स्‍थायी और 10 अस्‍थायी सदस्य होते हैं। लखवी की रिहाई को लेकर अमेरिकी, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और जर्मनी भी अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं और उसे फिर से गिरफ्तार करने की मांग कर चुके हैं।

लखवी के अलावा अब्दुल वाजिद, मजहर इकबाल, हमाद अमीन सादिक, शाहिद जमील रियाज, जामिल अहमद और युनुस अंजुम को मुबंई आतंकी हमले और 166 लोगों की मौत का आरोपी बनाया गया है।

55 वर्षीय लखवी, लश्कर-ए-तोएबा के संस्‍थापक और जमात-उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। कई दिनों तक लखवी पर कोर्ट ट्रायल चलने के बाद पाकिस्तान ने उसे 9 अप्रैल, 2015 को रिहा कर दिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बढ़ती आतंकवादी सक्रियाता को लेकर भी लखवी को भारत दोषी मनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed