फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   child killed in shamli

नजर के धागे ने ले ली मासूम की जान

Fri, 29 Aug 2014 02:08 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
child killed in shamli

बुरी नजर से बचाने के लिए गले में बांधा गया धागा ही 14 माह के मासूम की मौत का कारण बन गया। पलंग से गिरने के बाद गले में बंधे काले धागे से फांसी लगने पर बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद बच्चे के परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन


शामली के झिंझाना कस्बे के मोहल्ला माजरा निवासी अमित का बेटा मात्र 14 माह का ही था।

नजर से बचाने के लिए उसके गले में धागा बांधा गया था। बुधवार की रात वह पलंग से नीचे गिर पड़ा। गले का धागा पलंग में ही फंस कर उसके गले पर कस गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

धागा बन गया फांसी, गई मासूम की जान

child killed in shamli

बुधवार की रात अमित की बहन अपने भतीजे के साथ लोहे के पलंग पर सोई हुई थी। इसी बीच करवट लेने के दौरान बच्चा अचानक पलंग से नीचे गिर गया, लेकिन नीचे गिरते समय बच्चे के गले में बंधा नजर का धागा पलंग में लगी लोहे की एक पत्ती में अटक गया।

बच्चा धागे के सहारे हवा में झूल गया। नजर के धागे से फांसी लगने के कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह के समय बच्चे को धागे के सहारे पलंग से लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

बच्चे की मौत की सूचना पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद से ही पीड़ित परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, पीड़ित परिवार के यहां सांत्वना देने के लिए मुहल्ले के लोगों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed