{"_id":"249b74e82d515cad0850447c73c68fcf","slug":"chief-justice-judge-female-staff-indira-jaising-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महिला कर्मचारी नहीं चाहते हैं बहुत से जज'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'महिला कर्मचारी नहीं चाहते हैं बहुत से जज'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की एडिशनल सॉलिसिटर जनरल इंदिरा जयसिंह ने सोमवार को कहा कि मैं कुछ जजों को जानती हूं, जिन्होंने अपने मुख्य न्यायाधीशों को यह कहा है कि सभी महिला कर्मचारियों को हटा दें और किसी भी महिला इंटर्न को ना रखे।
विज्ञापन
जयसिंह ने यह बात संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित महिलाओं के खिलाफ हिंसा बंद के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर तीन मूर्ति भवन में कही।
अपने 30 मिनट के भाषण में जयसिंह ने 16 दिसंबर के दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद कानून में हुए बदलावों, सुप्रीम कोर्ट के एक जज पर यौन उत्पीड़न के आरोप और एक वरिष्ठ पत्रकार पर लगे आरोपों के संदर्भ में यह बातें कहीं।
विज्ञापन
जब नियोक्ता की जिम्मेदारी को लेकर सवाल पूछा गया तो जयसिंह ने कहा कि हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि वह कौन से संस्थान हैं जहां पर कार्यस्थल यौन उत्पीड़न अधिनियम का पालन नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
जयसिंह ने आगे कहा कि हमारी कानूनी व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है, जिसमें इस तरीके की महिलाओं को ना केवल समर्थन मिले बल्कि उसको सही समय पर उचित न्याय मिले।