फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chidambaram taught modi economics lesson

चिदंबरम ने पढ़ाया मोदी को पाठ, दी नसीहत

Sat, 30 Nov 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Nov 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
chidambaram taught modi economics lesson

नरेंद्र मोदी को हर मौके पर चौतरफा घेरने की कांग्रेस की रणनीति के मुताबिक अब वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने उन पर अर्थशास्त्र ज्ञान के बहाने हमला किया है। चिदंबरम ने मोदी से कहा है कि वह उन्हें न अर्थशास्त्र का ज्ञान दें और न ही अर्थव्यवस्था का पाठ पढ़ाएं।

विज्ञापन


मोदी को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि वह खुद इतिहास पढ़ें और इतिहास ज्ञान दुरुस्त करें। चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि सोने के आयात से महंगाई बढ़ती है। बल्कि यह बात कई बार कही है कि सोना खरीदने से चालू खाते का घाटा (सीएडी) बढ़ रहा है।
विज्ञापन


चिदंबरम ने शनिवार को एक बयान में कहा, इतिहास के पाठ के बाद नरेंद्र मोदी ने अर्थशास्त्र में अपना पहला पाठ पढ़ाया। मुझे याद है कि मैंने कई बार कहा है कि सोना जिसका पूरी तरह आयात किया जाता है, खरीदने की वजह से चालू खाते का घाटा (सीएडी) बढ़ा है। मुझे याद नहीं कि मैंने कभी ऐसा कहा कि मुद्रास्फीति का कारण सोना खरीदना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मोदी ने हाल ही में जोधपुर में एक रैली में कहा था कि चिदंबरम कहते हैं कि महंगाई बढ़ने का कारण सोने का बढ़ता आयात है।

गुजरात के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए चिदंबरम ने अर्थशास्त्रियों से कहा कि मोदी के नए सबक पर ध्यान दें। वित्तमंत्री का संकेत मोदी के हालिया भाषणों में इतिहास तथा कुछ और घटनाक्रम के बारे में हुई गलतियों की ओर था।


चिदंबरम अखबारों में छपी मोदी की जोधपुर रैली में दिए गए उस भाषण पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के हवाले से कहा गया है, मैं चिदंबरम की तरह शिक्षित नहीं हूं। लेकिन मुझे इतना पता है कि महंगाई बढ़ने का कारण सोना खरीदना नहीं बल्कि भ्रष्टाचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed