फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chidambaram praise narendra modi

वित्त मंत्री चिदंबरम ने की मोदी की तारीफ

Tue, 08 Oct 2013 03:56 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 08 Oct 2013 03:56 AM IST
विज्ञापन
chidambaram praise narendra modi

भारत के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी अब भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि मोदी की वजह से भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं।

विज्ञापन


लेकिन चिदंबरम ने मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड दागदार बताते हुए उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जितना बड़ा नेता मानने से इंकार भी किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा में नेताओं के बीच भले ही मतभेद हों, लेकिन मोदी के नाम पर कार्यकर्ता एकजुट हैं। लेकिन यह कहना अतिशयोक्ति होगी कि गुजरात के मुख्यमंत्री की देश में लहर है और हर राज्य में उनके नाम की हवा बह रही है।
विज्ञापन


शहरी युवाओं का जरूर उनकी तरफ खिंचाव है। उन्होंने कहा कि 2004 में कोई नहीं मान रहा था कि कांग्रेस सत्ता में आएगी। लोग कह रहे थे कि अटल बिहारी वाजपेयी फिर सत्ता में लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हुआ उल्टा और मोदी वाजपेयी से बड़े नेता तो नहीं हैं। वाजपेयी तब प्रधानमंत्री थे, लेकिन उनकी पार्टी हार गई, जबकि कांग्रेस की ओर से तब प्रधानमंत्री पद का कोई उम्मीदवार भी घोषित नहीं किया गया था।

चिदंबरम ने आगे कहा कि मोदी तो लालकृष्ण आडवाणी से भी बड़े नेता नहीं हैं। आडवाणी 2009 के चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अभी कम करके नहीं आंका जा सकता है।


अब हमारे सामने वाजपेयी नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी हैं, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड दागदार है। भ्रष्टाचार पर चिदंबरम ने माना कि यह वास्तव में एक मुद्दा है। लेकिन भ्रष्टाचार मुद्दा है छत्तीसगढ़ में, मध्य प्रदेश में, कर्नाटक और गुजरात में।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed