फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chicken create chaos in marriage

खाने को नहीं मिला मुर्गा तो दूल्हे ने फेरे लेने से किया इंकार

Tue, 20 Oct 2015 01:17 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
chicken create chaos in marriage

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बारात को खाने में मुर्गा और तंदूरी रोटी नहीं नहीं मिले पर दूल्हा और उसके पिता नाराज हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। बाप कार में दुल्हन के कपड़े और जेवर लेकर चला गया। जबकि दूल्हे ने भी फेरे लेने से इंकार कर दिया। जिसे लेकर शादी समारोह में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस वालों ने दूल्हे को जमकर हड़काया।

विज्ञापन


देर शाम पुलिस की मौजूदगी में फेरे की रस्म पूरी हो सकी। छजलैट के गोपालपुर नत्था उर्फ कौकरपुर गांव निवासी सुमेर सिंह ने अपनी बेटी रेनू की शादी अन्यारी निवासी प्रेम सिंह के बेटे राहुल कुमार से तय की थी।
विज्ञापन


रिश्ता तय होने के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच दहेज को लेकर विवाद चलता आ रहा था। बाद में दोनों पक्षों की मौजूदगी में 19 अक्टूबर को शादी का दिन तय हुआ था। दुल्हन के फूफा खूब सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर राहुल अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ बारात लेकर कौकरपुर पहुंचा। चढ़त के बाद  बारात में आये मेहमानों को खाना खिलाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही तय किया था कि उन्हें मुर्गा चाहिए

chicken create chaos in marriage

खाने में मुर्गा और तंदूरी रोटी न होने पर दूल्हे के पिता प्रेम सिंह और उनके करीबी रिश्तेदार भड़क गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही तय किया था कि उन्हें मुर्गा चाहिए। इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि नवरात्र चल रहे हैं। इस लिए मुर्गा नहीं पकवाया गया।

इसके बाद दूल्हा भी नाराज हो गया। उसने फेरे लेने से इंकार कर दिया। जबकि दूल्हन के लिए लाए गए कपड़े और जेवरों को दूल्हे के पिता कार में रखकर चले गए। इसके बाद हड़कंप मच गया। दूल्हन के परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

खबर मिलने पर छजलैट पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे व अन्य बारातियों को जमकर हड़काया। तब जाकर उनके तेवर नरम पड़ गए। इसके बाद पिता भी सामान भी वापस मांगवा लिया। देर शाम पुलिस की मौजूदगी ने फेरों की रस्म पूरी हुई। इसके बाद बारात को विदा कर दिया गया। एसओ छजलैट ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। बाद में उनके बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed