{"_id":"df705760-ad16-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"check-aadhar-card-status-through-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने के लिए मिलेगा एसएमएस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आधार कार्ड बनवाने के लिए मिलेगा एसएमएस
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपका आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है, तो उसके लिए एसएमएस, ई-मेल, फोन कॉल के जरिए कार्ड बनवाने के लिए सतर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में बैंक अब इन कदमों के जरिए आधार कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करने का अभियान शुरू करने वाले हैं।
वित्त मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को जारी किए गए निर्देश के अनुसार, बैंक आधार कार्ड के लिए तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे।
मंत्रालय ने बैंकों को कहा है कि वह आधार कार्ड के लिए जारी मौजूदा कदमों के अलावा, एसएमएस के जरिए, रिकॉर्डेड संदेश के जरिए, ई-मेल, एटीएम पर बैनर आदि के तरीकों से ग्राहकों को प्रोत्साहित करें, जिससे वह अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन