{"_id":"8faf74be4daf2065317084e3e80ddea6","slug":"chavan-trouble-in-adarsh-scam-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श घोटाला: चव्हाण को झटका, चलेगा केस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आदर्श घोटाला: चव्हाण को झटका, चलेगा केस
एजेंसी/मुंबई
Updated Wed, 19 Nov 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांबे हाईकोर्ट ने आदर्श घोटाले के आरोपियों में से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम हटाने की सीबीआई की अपील खारिज करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि, अदालत ने अपने फैसले को चार सप्ताह तक क्रियान्वित नहीं करने को कहा है, जिससे कि जांच एजेंसी इस मामले में ऊपरी अदालत में अपील कर सके।
हाईकोर्ट के जज जस्टिस एमएल तहिलयानी ने कहा कि वह मामले को खारिज करते हैं। यह फैसला वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनाया गया, क्योंकि जस्टिस तहिलयानी हाईकोर्ट के नागपुर पीठ में एक मामले की सुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन
अदालत के फैसले के बाद सीबीआई के वकील हितेन वेनेगांवकर ने फैसले के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की, जिससे कि ऊपरी अदालत में अपील की जा सके। अदालत ने उनकी मांग स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
सीबीआई महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल के शंकरनारायण से चव्हाण के खिलाफ मामला चलाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण आरोपियों की सूची से उनका नाम हटवाना चाहती है। आदर्श घोटाले में जिन 13 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है उसमें चव्हाण का भी नाम शामिल है।