{"_id":"5569aed7a47663238291ec609eff0110","slug":"charity-commissioner-notice-to-anna-hazare-s-ngo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना के NGO को ‘भ्रष्टाचार’ हटाने का फरमान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अन्ना के NGO को ‘भ्रष्टाचार’ हटाने का फरमान
एजेंसी / मुंबई।
Updated Fri, 26 Jun 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
पुणे स्थित चैरिटी कमिश्नर की ओर से अपने गैर सरकारी संगठन ‘भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन से मुख्य शब्द ‘भ्रष्टाचार’ हटाने के फरमान से खफा अन्ना हजारे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
हजारे ने कहा, ‘मुझे पता चला है कि न सिर्फ मेरे एनजीओ बल्कि भ्रष्टाचार नाम रखने वाले 16 अन्य गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ भी आदेश जारी किया गया है।
’हजारे ने अपने गांव रालेगन सिद्धी में कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार पर काबू करना चाहिए। वह जब भ्रष्टाचार मिटाने में नाकाम रहती है तभी हमारे जैसे एनजीओ सामने आते हैं। हजारे ने कहा कि उनके एनजीओ की कार्यप्रणाली पारदर्शी है।
विज्ञापन