फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   change in working theme of uppsc after anil yadav

अनिल यादव के जाने के बाद कैसे बदल रहा है UPPSC?

Sat, 31 Oct 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 31 Oct 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
change in working theme of uppsc after anil yadav

अनिल यादव के जाने के साथ लोक सेवा आयोग की पूरी कार्यशैली बदल गई है। तथ्यों और अनियमितता पर पर्दा डालने के लिए आयोग में विगत ढाई साल में एक के बाद एक कई विवादित निर्णय लिए गए हैं। वहीं, इन दिनों आयोग में पारदर्शिता ही प्राथमिकता है।

विज्ञापन


इसके लिए कार्यशैली में बदलाव के साथ तकनीकी का इस्तेमाल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पहल भी हो चुकी है। सचिव सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आयोग की वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना सफल हुई तो प्रतियोगियों को भर्ती तथा रिजल्ट से संबंधित किसी तरह की जानकारी के लिए आयोग नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रतियोगियों की शिकायतों के लिए प्रकोष्ठ बनेगा। खास यह कि शिकायतों के साथ उनका निस्तारण भी ऑनलाइन होगा। इसके लिए आयोग में अनुसचिव और उनसे बड़े अफसरों को इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोग में इस समय इस वर्ग में 10 अफसर हैं। इन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला आयोजित की
विज्ञापन
विज्ञापन
जाएगी। सचिव ने बताया कि आयोग की कार्यप्रणालि दुरुस्त करने, पारदर्शिता, खर्च पर अंकुश के लिए कई अन्य कदम भी उठाए गए हैं।

विभागीय प्रमोशन में आएगी तेजी

change in working theme of uppsc after anil yadav

लोक सेवा आयोग में डीपीसी की प्रक्रिया में तेजी लाने की कवायद शुरू की गई है। यह सरकार की भी मंशा है। इस कवायद के तहत आयोग की यह भी कोशिश है कि  ज्यादातर विभागों की डीपीसी आयोग के लखनऊ कार्यालय में कराई जाए। अफसरों का मानना है कि इलाहाबाद में डीपीसी की वजह से लखनऊ से अधिक लोगों का आना पड़ता है।

इसके विपरीत लखनऊ में डीपीसी होने पर आयोग से कुछ लोगों को ही जाना पड़ेगा। इससे समय के साथ खर्च भी कम होगा। सचिव का कहना है कि इसके लिए सदस्यों से अनुरोध किया जाएगा। हालांकि इस पर निर्णय अध्यक्ष और सदस्यों को ही लेना है।

लोक सेवा आयोग की 2016 में होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जल्द जारी घोषित किया जाएगा। आयोग बोर्ड की बैठक के बाद इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

आरटीआई की बाबत होगी कार्यशाला

change in working theme of uppsc after anil yadav

आयोग में आरटीआई के जवाब को लेकर सबसे अधिक शिकायतें हैं। इसे लेकर प्रतियोगियों की ओर से अलग-अलग फोरम पर शिकायतें की गई है।

इस बाबत अफसरों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सूचना आयुक्त को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed