चंद्रशेखर राव बने तेलंगाना के पहले सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के 29वें राज्य के रूप में तेलंगाना का गठन हो गया है। विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना के सीएम बनने पर चंद्रशेखर राव और राज्य के गठन पर जनता को बधाई दी।
रविवार को रात को जैसे ही 12 बजे, लोगों ने तेलंगाना के गठन की खुशियां मनानी शुरू कर दी। लोगों ने आतिशबाजी करके राज्य के गठन की खुशियां मनाईं।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस खस्ताहाल
तेलंगाना के विधानसभा चुनावों में जनता ने अलग राज्य की मांग के लिए आंदोलन में आगे रहने वाले चंद्रशेखर राव को जिताया। विधानसभा में 119 सीटें हैं जिनमें से 63 टीआरएस को मिली।
कांग्रेस ने ही तेलंगाना को अलग राज्य बनाने के लिए संसद में बिल पारित कराया था। लेकिन तेलंगाना की जनता ने लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में कांग्रेस को मौका नहीं दिया।
विधानसभा में कांग्रेस को केवल 20 सीटें मिलीं।