दम है तो चंदे का खुलासा करे भाजपा: केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल के चाय से चंदा इकट्ठा करने के मुद्दे को लेकर बीजेपी और आप आमने सामने आ गए हैं। बीजेपी के संबित पात्रा ने इसे प्रधानमंत्री की चाय पर चर्चा की नकल बताते हुए चाय पर खर्चा का नाम दे दिया।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि चाय पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया था, जबकि अरविंद केजरीवाल चाय पर खर्चा कर लोगों की जेब काट रहे हैं।
वहीं संबित पात्रा के इस वार पर पलटवार करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीधे सीधे भाजपा नेताओं को चुनौती दे डाली कि उनकी पार्टी में ऐसा कौन सा नेता है जिसके साथ लोग चाय पीने के लिए तैयार हो जाएं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप आम जनता से चंदे के रूप में यह रकम ले रही है। जो लोग पार्टियों की नीतियों में विश्वास करते हैं वो इसके लिए तैयार भी हैं। केजरीवाल ने कहा लोग हमारे साथ चाय पीना चाहते हैं। लेकिन लोग भाजपा नेताओं के लिए तैयार नहीं होंगे।
I challenge BJP, if they have got guts, they should disclose where their funds come from: Arvind Kejriwal pic.twitter.com/kFlv8lr1Ul
— ANI (@ANI_news) December 27, 2014
केजरीवाल ने दी चुनौती, भाजपा नेताओं में दम नहीं
उन्होंने इसके अलावा भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह बताएं कि उन्हें चंदा कहां-कहां से आता है। वह अपने चंदे के सभी स्रोतों का जनता के सामने खुलासा करें।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के लिए चंदा इकट्ठा करने के मकसद से बीस हजार रुपये में अपने साथ चाय पीने का आमंत्रण दिया है। कोई भी व्यक्ति बीस हजार रुपये खर्च कर केजरीवाल के साथ चाय पी सकता है।
इससे पहले भी केजरीवाल ने 20 हजार रुपये में अपने साथ डिनर का ऑफर कर सबका ध्यान खींचा था। इसके अलावा भी वह 500 रुपये में अपने साथ सेल्फी खिंचवाने का ऑफर दे चुके हैं। जिसे काफी लोकप्रियता भी मिली थी। शायद इसी बात ने विपक्षी दलों को बेचैन कर दिया है। भाजपा शुरू से ही केजरीवाल की इन बातों को स्टंट बता चुकी है।
PM talked about 'Chai pe charcha' allowing ppl to hv discussions over tea, whereas Kejriwal ji hs started 'Chai pe Kharcha':Sambit Patra,BJP
— ANI (@ANI_news) December 27, 2014