फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   centre worried only about nephews and uncles modi says

केंद्र को केवल मामा-भांजे की चिंता: मोदी

Sun, 05 May 2013 07:20 PM IST
राजकोट/एजेंसी
राजकोट/एजेंसी Updated Sun, 05 May 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
centre worried only about nephews and uncles modi says

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश सरकार की मांगों को नजरअंदाज करने के लिए केंद्र की यूपीए सरकार की जमकर आलोचना की।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरदार सरोवर नर्मदा बांध पर गेट के निर्माण की उनकी मांग को अनसुना कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र केवल मामा और भांजे को बचाने में लगी हुई है।

राजकोट से करीब 75 किमी दूर देवडा कस्बे में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं, पुरुषोत्तम रुपाला और लाल कृष्ण आडवाणी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से करीब 25 बार बांध पर गेट निर्माण की अनुमति देने का अनुरोध कर चुके हैं लेकिन वह हमारी अपील पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।

देवडा कस्बा सौराष्ट्र इलाके में आता है जोकि इन दिनों जल संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि गेट लग जाते हैं तो न केवल इस इलाके बल्कि महाराष्ट्र के जल संकट का भी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


मोदी ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को दूसरे राज्यों की छोड़िए, अपने राज्यों की भी चिंता नहीं है। वह केवल मामा और भांजे को बचाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने यह कटाक्ष रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे के रेलवे घूसकांड में गिरफ्तारी के संदर्भ में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed