मोदी के मंत्री बोले, बीफ खाएं पर भावनाएं आहत ना करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहत्या और बीफ पर एक के बाद एक लगातार विवादित बयान आते जा रहे हैं। इन्हीं सब के बीच केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि 'यदि कोई बीफ खाने का इच्छुक है तो वह व्यक्तिगत तौर पर सही है लेकिन उसका प्रचार करके भावनाएं भड़काना सही नहीं है।'
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार कलराज मिश्र ने कहा कि 'अगर लोग बीफ खाते हैं तो कोई उन्हें कैसे रोक सकता है?'
लालू प्रसाद कर रहे हैं सियासत
उन्होंने यह भी कहा कि बीफ खाने वाला व्यक्ति यदि उसका प्रचार किसी की भावनाएं भड़काने के लिए करता है तो वह गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए।
कलराज मिश्र ने यह भी कहा कि अगर आप बीफ खाना चाहते हैं तो खूब खाइए लेकिन बाकी लोगों की भावनाओं का ख्याल भी रखें। जो लोग यह पसंद नहीं करते उन्हें इन सब के बारे में क्यों बताएँ?
गोहत्या और बीफ पर बवाल पर उन्होंने कहा कि ये मुद्दे सिर्फ नफरत को भड़काते हैं और ऐसी बाते सिर्फ समाज को बांटने का काम करेंगी। इस मुद्दे पर बिहार और यूपी में ध्रुवीकरण की चर्चा करते हए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद इस पर सियासत कर रहे हैं और यूपी में कुछ दल हैं जो भाजपा के खिलाफ माहौल खड़ा करना चाह रहे हैं