{"_id":"8164febe056f7073423b3282ccbd029a","slug":"central-govt-suspect-at-akhilesh-govt-for-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे रोकने में अखिलेश सरकार की नीयत पर केंद्र को शक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दंगे रोकने में अखिलेश सरकार की नीयत पर केंद्र को शक
गुंजन कुमार/दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पुलिस महानिदेशक देवराज नागर ने केंद्र की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया होता तो मुजफ्फरनगर के ताजे दंगे पर उन्हें कठघरे में खड़ा नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन
अगस्त-सितंबर में इसी इलाके में शुरू हुए दंगों के बाद केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार को साफ तौर पर आगाह किया था कि गांवों में पहुंचे दंगों की आग दूर तक जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र ने यह चेतावनी भी दी थी कि एक गांव के दंगे का बदला दूसरे गांव में लेने का सिलसिला शुरू होने की पूरी आशंका है। केंद्र की यह आशंका सच साबित हुई, जब बुधवार को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में एक बार फिर सांप्रदायिक बदले की आग भड़क उठी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के ताजा हालात से चिंतित गृह मंत्रालय का मानना है कि राज्य सरकार दंगे रोकने के प्रति अभी भी गंभीर नहीं है। मंत्रालय ने राज्य सरकार से एक बार फिर पूरी रिपोर्ट मांगी है।
यूपी सरकार ने किया नजरअंदाज
अमर उजाला ने 10 सितंबर को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी की केंद्र को भेजी गई रिपोर्ट के हवाले से यह खबर प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही केंद्र ने अखिलेश सरकार को आगाह किया था कि अगर राज्य प्रशासन ने गंभीर रुख अख्तियार नहीं किया तो दंगे का सिलसिला चार पांच महीने तक जारी रहेगा।
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि राज्य और स्थानीय प्रशासन ने दंगे के इस हद तक फैलने के सभी संकेतों को नजरअंदाज कर दिया।
दंगे रोकने में लगेंगे कई महीने
मुजफ्फरनगर के आसपास करीब तीन हजार गांव हैं, जहां सांप्रदायिक समीकरण काफी जटिल हैं। हरेक गांवों में सेना और पुलिस की तैनाती नामुमकिन है। लिहाजा एक गांव की मौत का बदला दूसरे गांव में लेने का सिलसिला शुरू होने की पूरी आशंका है। यही वजह है कि इस दंगे को रोकने में कई महीने लग जाएंगे।