फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   central govt. decided VIP protection to Ramdev.

रामदेव को अंडरवर्ल्ड-आतंकियों से खतरा, मिले 24 कमांडो

Tue, 18 Nov 2014 04:02 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
central govt. decided VIP protection to Ramdev.

केंद्र सरकार ने योग गुरु बाबा रामदेव को जेड स्तर की वीआईपी सुरक्षा देने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि बाबा को अंडरवर्ल्ड और आतंकवादियों से जान का खतरा है।

विज्ञापन


साथ ही सरकार ने यूपीए के पूर्व मंत्रियों बेनी प्रसाद वर्मा, नवीन जिंदल, सचिन पायलट और जितिन प्रसाद की जेड सुरक्षा हटा ली है। गृह मंत्रालय के मुताबिक नियम के मुताबिक मंत्री पद से हटने के बाद इस स्तर की सुरक्षा हटा ली जाती है।
विज्ञापन


इस फैसले के बाद सीआरपीएफ के करीब 24 जवान व अधिकारी रामदेव की दिन रात सुरक्षा करेंगे। लाल बत्ती वाली एक पायलट गाड़ी इनके काफिले की अगुवाई भी करेगी। गृह मंत्रालय इस मामले में कुछ भी औपचारिक तौर पर नहीं बोल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर सूत्रों ने बताया कि केंद्र के सुरक्षा विभाग ने रामदेव सहित करीब दस लोगों की सुरक्षा का आकलन करने के बाद रामदेव को सुरक्षा देने के लिए हरी झंडी दी है।

सुरक्षा में तैनात होंगे सीआरपीएफ जवान

central govt. decided VIP protection to Ramdev.

सूत्रों के मुताबिक रामदेव कई साल से केंद्र का सुरक्षा घेरा लेने की कोशिश में थे। उन्हें उत्तराखंड सरकार ने राज्य पुलिस की सुरक्षा दे रखी थी। लेकिन नियम के मुताबिक वह राज्य से बाहर दो दिन से ज्यादा सुरक्षा नहीं रख सकते थे।

गौरतलब है कि पिछली यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान सीबीआई ने रामदेव के खिलाफ अपने गुरु शंकर देव के गायब होने के मामले में जांच शुरू की थी। इस मामले में एजेंसी प्रीलिमनरी इनक्वायरी (पीई) दर्ज कर बाबा से दो बार पूछताछ कर चुकी है।

बाबा के गुरु शंकर देव 4 जुलाई 2007 को सुबह टहलने निकले, तो आज तक वापस नहीं लौटे हैं। बाबा रामदेव जून 2012 में पूरे देश की सुर्खियों में रहे जब भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कर रहे आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें भीड़ में खदेड़ कर गिरफ्तार किया था।

रामदेव गिरफ्तारी के डर से अपनी महिला शिष्य के कपड़े पहन भीड़ में छुपने की कोशिश कर रहे थे। रामदेव ने काले धन के खिलाफ यूपीए सरकार को खूब कोसा था। भाजपा के नजदीकी माने जाने वाले रामदेव ने चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में कई रैलियों में हिस्सा भी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed