फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   central government raise hra for government employee who lives in special city

29 शहरों के सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी

Sun, 31 May 2015 04:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 31 May 2015 04:10 AM IST
विज्ञापन
central government raise hra for government employee who lives in special city

देश भर में इन 29 शहरों में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। इस बाबत फैसला कर लिया गया है। जानिए कैसे बढ़ेगी सैलरी?

विज्ञापन


केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को 2011 की जनगणना के आधार पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को ज्यादा आवास और परिवहन भत्ता मुहैया करवाने के लिए नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद सहित 29 शहरों के अपग्रेडेशन को मंजूरी दे दी।

शहरों की संशोधित सूची एक अप्रैल 2014 से मान्य होगी। इस फैसले से वर्ष 2014-15 में खजाने पर करीब 128 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जनगणना के आधार पर पुणे और अहमदाबाद को वाई से एक्स श्रेणी में रखा गया है जबकि 21 शहरों को जेड से वाई श्रेणी में लाया गया है।
विज्ञापन


इन 21 शहरों में नेल्लोर, गुड़गांव, बोकारो स्टील सिटी, गुलबर्गा, त्रिसूर, मलाप्पुरम, कन्नूर, कोलम, उज्जैन, वसाय-विरार सिटी, मालेगांव, नांडेल-वघाला, सांगली, राउरकेला, अजमेर, इरोड, नोएडा, फीरोजाबाद, झांसी, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर शामिल है। इसके अलावा पटना, कोच्चि, इंदौर, कोयंबटूर और गाजियाबाद को उन्नत कर विशेष उच्च श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed