केंद्र का अलर्ट: चुनावी नतीजों के दिन हो सकती है हिंसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी नतीजे के दिन हिंसा की आशंका को देखते हुए केंद्र ने सभी राज्यों को चौकन्ना और सतर्क रहने को कहा है।
देश के कई हिस्सों से सांप्रदायिक हिंसा की आशंका की मिल रही खुफिया रिपोर्ट के आधार पर बृहस्पतिवार दोपहर गृह मंत्रालय ने राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को अलर्ट जारी कर दिया।
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते मेरठ और इस हफ्ते हैदराबाद में भड़की हिंसा के बाद सुरक्षा एजेंसियां सचेत हो गई हैं। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों जगहों पर एक खास मकसद से तनाव पैदा की गई है।
हिंसा फैला सकते हैं शरारती तत्व
मंत्रालय ने राज्यों को भेजे संदेश में कहा है कि चुनाव नतीजे के दिन राजनीतिक माहौल का फायदा उठाकर हिंसा फैलाने की कोशिश की जा सकती है। मंत्रालय ने राज्यों को शुक्रवार को शराब की दुकानें और बार बंद रखने की सलाह दी है।
साथ ही भीड़ वाले इलाके में खास बंदोबस्त करने को कहा गया है। केंद्र को अंदेशा है कि राजनीतिक कार्यकर्ता अपने विरोधियों को बदनाम करने की कोशिश में खुराफात कर सकते हैं। ऐसे में हिंसा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।