{"_id":"ceb85d9c-7737-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"central-government-advice-to-eat-beef","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने दी गोमांस खाने की सलाह, भड़की भाजपा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केंद्र ने दी गोमांस खाने की सलाह, भड़की भाजपा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने महिलाओं को आयरन की कमी से बचने के लिए गोमांस खाने की सलाह दी है। मेरठ में मुस्लिम महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखने के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक किताब बांटी जा रही है, जिसमें गोमांस खाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
इस किताब पर बवाल मच गया है। भाजपा, हिंदू संगठनों सहित कई मुस्लिम संगठनों ने किताब का विरोध किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्र सरकार का विरोध करते हुए उस पर गोमांस खाने को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वाजपेयी के अनुसार, सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्देशित/संचालित जनसहयोग व बाल विकास संस्थान (निपसिड) से प्रकाशित पुस्तिका ‘पोषण’ में शरीर में लोहे के तत्व की कमी पूरी करने के लिए गोमांस को सूचीबद्ध किया गया है। यह घोर आपत्तिजनक है। यह गोमांस खाने को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
वाजपेयी ने कहा कि संविधान के नीति निर्देशक तत्वों में गाय और गोवंश संरक्षण के लिए राष्ट्र राज्य को स्पष्ट निर्देश हैं। पर, केंद्र सरकार संविधान के इन नीति निर्देशक तत्वों को भी नहीं मानती। उत्तर प्रदेश से चुने भाजपा सांसद लोकसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। जब तक पुस्तिका को वापस लेने का ऐलान नहीं किया जाता, तब तक भाजपा चुप नहीं बैठेगी।